Uttarakhand News: उत्तराखंड में मंत्रियों को जिलों का प्रभार, विकास कार्यों की निगरानी होगी तेज; जानें किसे मिली कहां की जिम्मेदारी…..


देहरादून। धामी सरकार ने कैबिनेट विस्तार के बाद विकास कार्यों की निगरानी को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया। सरकार ने प्रदेश के सभी मंत्रियों को जिलों का प्रभार दिया गया है। जिसके मुताबिक मंत्री भरत चौधरी और गणेश जोशी को 2-2 जिलों का प्रभारी मंत्री बनाया है।

गणेश जोशी को टिहरी और रुद्रप्रयाग का प्रभार

नियोजन विभाग की प्रमुख सचिव नियोजन आर मीनाक्षी सुंदरम द्वारा जारी आदेश के मुताबिक मंत्री सतपाल महाराज को हरिद्वार का प्रभारी बनाया गया है। गणेश जोशी को टिहरी और रुद्रप्रयाग का प्रभार सौंपा गया है। जबकि धन सिंह रावत को अल्मोड़ा, मंत्री सुबोध उनियाल को देहरादून और रेखा आर्य को पिथौरागढ़ का प्रभारी मंत्री बनाया गया है।

मदन कौशिक को पौड़ी का प्रभारी

वहीं सौरभ बहुगुणा उत्तरकाशी, खजनदास को नैनीताल और भारत चौधरी को चमोली और चंपावत की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा मंत्री मदन कौशिक को पौड़ी का प्रभारी बनाया गया है। खेल मंत्री रेखा आर्य को पिथौरागढ़ का प्रभारी मंत्री नियुक्त किया गया है। साथ ही प्रदीप बत्रा को उधमसिंह नगर और मंत्री राम सिंह केड़ा को बागेश्वर की जिम्मेदारी दी गई है।

बता दें कि पहले उत्तराखंड में छह कैबिनेट मंत्री थे। जिसके कारण एक-एक मंत्री को दो-दो जिलों का प्रभार दिया गया था। कैबिनेट विस्तार के बाद अब प्रदेश में पांच नए मंत्री बन गए हैं, जिससे मंत्रियों पर जिला प्रभारी का कामकाज हल्का हो गया है। 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए इसे काफी अहम माना जा रहा है।



Source link